कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से दिल्ली में मुलाकात
देहरादून– कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रदेश संगठन से उत्तराखंड के राजनीतिक हालात पर मंथन किया। साथ में एकजुटता के साथ जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं देहरादून लौटने पर कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रभारी देवेंद्र यादव को राज्य में पार्टी की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया गया। इस दौरान प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि वह जल्द राज्य का दौरा करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं को मुस्तैदी से काम करने के लिए भी कहा गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज