युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण
देहरादून– कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में युवा कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। साथ ही कई युवा यूथ कांग्रेस में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण करने के साथ ही शपथ दिलाई। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओँ को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद युवा बेरोजगार हुए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया मामले में कल यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से सचिवालय कूच भी किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण