रुड़की के भगवानपुर के कर दयालपुर गांव में शिक्षक के घर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गाँव में एक शिक्षक के घर गुरुवार को देर रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने आरोपी दीपक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने उसके पास से दो अवैध तमंचे और दो जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिए है। अब पुलिस उसके साथियो की तलाश कर रही है। भगवानपुर के रुहालकी दयालपुर गाँव में गुरुवार की देर रात दीपक सैनी ने अपने साथियो के साथ मिलकर एक शिक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही थी की परिवार के किसी भी सदस्य को गोली नहीं लगी थी। फायरिंग की घटना के बाद से ही परिवार दहशत में था। अगले दिन परिवार ने भगवानपुर पुलिस से फायरिंग की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और अब उसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं आज रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात एसके सिंह ने बताया की आरोपी दीपक सैनी शिक्षक के पुत्र से पुरानी रंजिश रखता है। जिसके चलते वो अपने साथियो के साथ मिलकर दो बार रात के समय शिक्षक के घर फायरिंग की घटना को अंजाम दे चूका है। अब दीपक सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य साथियो की तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण