बिना अनुमति के निजी भूमि पर 6 लाख 67 हजार रुपये का शौचालय शौचालय बनाए जाने को लेकर नगर पालिका दुगड्डा फिर से आई चर्चा में
कोटद्वार: दुगड्डा नगर पालिका अपने कारनामों के चलते इन दिनों चाचाओं में है। बीते दिनों बिना जांच के ठेकेदार को लाखों का भुगतान और अब बिना अनुमति के निजी भूमि पर 6 लाख 67 हजार रुपये का शौचालय बना डाला। निजी भूमि पर बना दिया शौचालय। इस मामले का खुलासा तब हुआ। जब दुगड्डा निवासी गिरीश चंद्र गौड़ ने नगर पालिका से शौचालय के संबंध में जानकारी मांगी। सूचना के अधिकार में गोलमोल जवाब दिया गया। आरटीआई कार्यकर्ता को शक होने पर उसने तहसील प्रशासन से शौचालय वाली भूमि की सूचना मांगी। मिली जानकारी में मालूम हुआ कि उक्त भूमि ग्राम गहेड़ी पट्टी शीला-2 तहसील कोटद्वार गढ़वाल के खाता खतौनी संख्या 011 में महेश कुमार पुत्र गोविंद राम आदि के नाम दर्ज है.ऐसे में आरटीआई कार्यकर्ता गिरीश चंद्र गौड़ का कहना है कि नगर पालिका के द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसके खिलाफ में माननीय न्यायालय की शरण में जाएंगे। पूरे मामले के सामने आने के बाद नगरपालिका दुगड्डा पर उठने लगे हैं। यहां सवाल यह उठता है कि आखिर नगर पालिका ने निजी भूमि पर किसकी अनुमति से सरकारी धन से शौचालय बनाया ? क्या नगरपालिका की मंशा सरकारी धन को ठिकाने लगाना था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण