16 अक्टूबर को विधानसभा में फहराया जाएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा
देहरादून– विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने जानकारी दी है कि 16 अक्टूबर(शुक्रवार) को विधानसभा परिसर, देहरादून में 101 फिट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। अग्रवाल ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।अवगत करा दें कि पहले यह कार्यक्रम 21 सितंबर को संपन्न होना था,परंतु विधानसभा अध्यक्ष के कोरोना संक्रमित होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि 16 अक्टूबर को विधानसभा में प्रातः 10:30 बजे 101 फिट ऊंचे तिरंगे का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही ध्वज के साथ शोभायात्रा इसका मुख्य आकर्षण होगा। अग्रवाल ने कहा है,
कि राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन, बान व शान का प्रतीक है। अग्रवाल ने कहा है कि प्रत्येक राष्ट्र का अपना एक प्रतीक चिन्ह होता है। जिससे उसकी पहचान बनती है तिरंगा हमारे देश के भाईचारा व एकता का प्रतीक है । उन्होंने कहा है कि हमारा राष्ट्र विभिन्न जातियों, विभिन्न धर्मों विभिन्न संस्कृतियों का देश है । परंतु इस देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य हमारे देश के संविधान ने किया है। अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड विधानसभा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा जब 101 फिट ऊंचा तिरंगा विधानसभा परिसर में लहराया जाएगा ।उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम में अनेक विधायकों एवं सेना के अनेक अधिकारीगण को आमंत्रित किया गया है ।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात