महार्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं सदैव रहेंगी प्रेरणा स्रोत-अनिता ममगाई
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने तीर्थ नगरी के वाल्मीकि समाज को महार्षि वाल्मीकि के प्रकोटोत्सव की बधाई दी है। रविवार की दोपहर नगर निगम महापौर वाल्मीकि नगर स्थित महार्षि वाल्मीकि के मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज की ओर से नगर की प्रथम नागरिक महापौर अनिता ममगाई का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने लोगों को सत्य और समर्पण के पथ पर चलने का मार्ग दिखाया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शो पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान आत्मा थे।
जिन्होंने भारतीय महाकाव्य रामायण लिखी, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का एक बड़ा स्रोत है।अपने कृतित्व द्वारा महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, न्याय और सद्भावना के आदर्श प्रस्तुत किए। उनका जीवन और शिक्षाएं, हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। इस दौरान नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, समिति के अध्यक्ष कुलदीप मचल,श्री भरत मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ,पार्षद लक्ष्मी रावत , मुकेश चौधरी ,पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर , रूपेश गुप्ता,रंजन अंथवाल,गौरव कैंथोला,नरेश खेरवाल, राजेंद्र प्रधान, अक्षय खेरवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज