शाकाहारी जीवन शैली अपनाने पर ही पशुओं को न्याय मिलेगा – पूज्य स्वामी जी
ऋषिकेश। विश्व शाकाहारी दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने शाकाहारी जीवन शैली अपनाने का संदेश देते हुये कहा कि संकल्प के साथ-साथ स्वयं भी शाकाहारी बनें और दूसरों को भी इस हेतु प्रोत्साहित करें।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि शाकाहारी होना न केवल स्वयं के स्वास्थ्य के लिये जरूरी है बल्कि इससे पशुओं का कल्याण होगा, जल बचेगा, जंगल बचेंगे, पशुओं के प्रति करूणा जागृत होगी, प्राणियों के साथ न्याय होगा, जिससे पूरे वातावरण में शान्ति की स्थापना होगी और हमारा गृह और ग्रह हरित और सुरक्षित होगा। उन्होने कहा कि शाकाहारी से तात्पर्य केवल पौधों व वनस्पति से प्राप्त आहार से नहीं है बल्कि शाकाहारी का अर्थ है कि जो जानवरों से प्राप्त उत्पादों का उपभोग या उपयोग नहीं करने से भी है। साथ ही अपने भोजन में मांस, अंडे, शहद और डेयरी उत्पादों को शामिल न करके प्राणियों को शोषण से बचाया जा सकता है।
पूज्य स्वामी जी ने कहा कि पृथ्वी पर सभी जीवों को रहने का समान अधिकार है इसलिये मानव को एथिकल वेजीटेरियनिज्म और एथिकल वीगनिज्म जीवन शैली अपनानी चाहिये। एथिकल वेजीटेरियनिज्म, (नैतिक शाकाहार) में पशुओं से बनने वाले उत्पादों का बिल्कुल उपयोग नहीं करना भी शामिल है। अर्थात् कोई भी ऐसा उत्पाद जिसे जीव हत्या के बाद प्राप्त किया गया हो जैसे- मांस, चमड़े के पर्स, बेल्ट इत्यादि वहीं दूसरी ओर एथिकल वीगनिज्म में पशुओं से बिना जीव हत्या केे प्राप्त होने वाले उत्पादों जैसे- दूध, अंडे, पनीर इत्यादि, इस प्रकार की जीवन शैली अपनाने पर ही पशुओं को न्याय मिलेगा और वास्तव में सर्वत्र शान्ति की स्थापना होगी।
पूज्य स्वामी जी ने कहा कि कहा कि वैश्विक स्तर पर अनेक संगठन हैं जो अपने-अपने स्तर पर हरित, समृद्ध और शान्त विश्व की स्थापना के लिये प्रयत्न कर रहे हैं परन्तु वास्तविक बदलाव तो अन्तर्रात्मा में परिवर्तन से होगा। हम अपने लिये जैसा वातावरण चाहते हैं वैसा ही हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों और धरती पर रहने वाले अन्य प्राणियों को देना होगा। आईये संकल्प लें कि मेरी जीवन शैली और मेरा कर्म एक हरित, सुखद और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण हेतु होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण