पुलिस कप्तान पौड़ी से स्थानीय व्यापारियों ने तो उसी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की
कोटद्वार : पौड़ी जिले में पुलिस पर आरोप-प्रत्यारोप लगना कोई नई बात नहीं है। कुछ माह पूर्व एक महिला अधिवक्ता के द्वारा एक दारोगा पर शोषण का आरोप लगा था। अब गुमखाल में एक व्यापारी ने गुमखाल चौकी प्रभारी व उनकी टीम पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया है। ऐसे में जिले के आलाधिकारी आरोपों की जांच करने बजाय चैन की नींद सो रहे हैं। गुमखाल व्यापार मंडल का आरोप है कि गुरुवार देर शाम को कुछ पुलिसकर्मी एक व्यापारी की दुकान में पहुंचे और मारपीट करने लगे। व्यापार मंडल ने विरोध करते हुए कहा कि जल्द गुमखाल चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर नहीं हुआ। तो एक सप्ताह के बाद गुमखाल बाजार को बंद कर आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगो और व्यापारियों की माने तो चौकी प्रभारी आये दिन व्यापारियों व मालवाहनो को अनावश्यक परेशान करता है। स्थानीय लोगो तथा व्यापारियों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री रेणुका से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। इस मामले में सीओ कोटद्वार अनिल कुमार जोशी ने बताया कि जिस तरह मुझे लैंसडाउन कोतवाली से जानकारी मिली कि गुमखाल चौकी के उपनिरीक्षक के द्वारा दो व्यापारियों को पकड़कर लैंसडाउन थाने में लाया गया। उनका वहां पर मेडिकल किया गया उसमें पाया गया कि उन लोगों ने शराब पी रखी थी, उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। जोशी ने कहा कि इसी मामले में थोड़ा विवाद हुआ है। मेरे द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाते उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण