पुलिस ने तीन किलो तीन सौ एक ग्राम चरस के साथ पांच लोगों किया गिरफ्तार
बागेश्वर में चरस तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एस ओ जी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीन किलो तीन सौ एक ग्राम चरस के साथ पांच लोग गिरफ्तार किये हैं। इस चरस की कीमत तकरीबन तीन लाख तीस हजार बतायी जा रही है। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ये पाचों लोग आरे बाईपास तिराहे के पास से गिरफ्तार किये गए हैं। वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इन आरोपियों के पास से चरस की बरामदगी हुई है इस सभी आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण