भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की पहल दुग्ध उत्पादकों को दी जायेगी प्रोत्साहन राशि
देहरादून– दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं के सदस्यों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मिलकर उन्हें अवगत करवाया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा जो दुग्ध मूल्य धन राशि दी जाती थी। वह कई उत्पादकों को लंबे समय से नहीं मिल पा रही है। भगत ने उत्तराखंड सरकार में दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी से वार्ता कर उन्हें दुग्ध उत्पादकों की समस्या से अवगत करवाया।
जिस पर दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दुग्ध उत्पादकों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पूर्व 4 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशी देने का आश्वाशन दिया । जिसके पश्च्यात प्रदेश के समस्त दुग्ध उत्पादकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण