बिहार चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
चमोली: बिहार चुनाव के साथ ही यूपी और मध्यप्रदेश उपचुनाव पर पूरे देश के लोग नजर बनाए हुए हैं। वहीं बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इस पूरे मामले पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि बिहार में एनडीए आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऐसी उन्हें उम्मीद है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिये मतगणना चल रही है। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूरे चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि बिहार में एनडीए आगे चल रहा है। जो अच्छा दिख रहा है। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी, ऐसी उन्हें उम्मीद है। कल राज्यस्थापना दिवस से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत गैरसैंण के दौरे पर हैं। सीएम ने कल ही गैरसैंण के विकास के लिये 25 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा भी की थी। सीएम गैरसैंण के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण