पौड़ी में बनेगी माता सीता का भव्य मंदिर, लोगों में मंदिर बनने से उत्साह
पौड़ी: कोट ब्लॉक में स्थित मां सीता और लक्ष्मण जी के मंदिर को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से इस क्षेत्र को सीता सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। पौड़ी के विधायक ने बताया कि जिस तरह से अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के बनने को लेकर लोगों में उत्साह है। उसी तरह यहां सीता माता का भव्य मंदिर बनने के बाद दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके साथ ही पौड़ी विधायक मुकेश कोली बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर उनसे प्रधानमंत्री के यहां आने का आग्रह किया। उनका कहना है एक बार प्रधानमंत्री को सीता सर्किट आने के लिए वक्त निकालना चाहिए। जिससे वह यहां की व्यव्सथाओं से भी वाकिफ हो सकें और यहां सीता माता मंदिर बनने की शुरुआत की जा सके। गौर हो कि, पौड़ी के कोट ब्लॉक के सीतोंसयूं क्षेत्र को सीता सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। यहां की धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अयोध्या में भगवान राम मंदिर की तरह ही यहां की मान्यता भी है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज