कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर से आये विवादों में
लक्सर: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में हैं। विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। हाल ही में एबीवीपी कार्यकर्ता से अभद्रता के बाद उनको विरोध झेलना पड़ा था। अब एक और विभाग सामने आ गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध में शामिल भीम सिंह ने चैंपियन पर जान से मारने की धमकी देने और गांव से बहिष्कार कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भारूवाला गांव के भीम सिंह ने चैंपियन और उनके सर्मथकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खानपुर विधानसभा के भीम सिंह ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर खानपुर थाने में चैंपियन और उसके समर्थकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में भीम सिंह ने विधायक चैंपियन और उनके सभी समर्थकों के नाम भी बताए हैं। भीम सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि विधायक द्वारा उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसमें और लोग भी शामिल हैं। वहीं, खानपुर थाना प्रभारी परमेश्वर दत्त भट्ट ने कहा कि पूरे मामले में पीड़ित भीम सिंह की तरफ से तहरीर मिली है। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण