दीपावली में वेतन बोनस वा भुगतान न मिलने से नगर पालिका कर्मचारी पालिका प्रशासन से नाराज
नैनीताल – दीपावली पर्व पर वेतन और बोनस का भुगतान न दिए जाने पर नाराज नगरपालिका कर्मचारियों में नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जिसके चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
पालिका कर्मचारियों का कहना है, वेतन बोनस को लेकर विगत माह अधिशासी अभियंता और पालिका अध्यक्ष से वार्ता के दौरान उन्हें 7 तारीख तक भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक उन्हें वेतन बोनस का भुगतान नही हो पाया है जिससे कर्मचारियों का दीपावली त्यौहार फीका पड़ा है। उन्हें मजबूर होकर कार्यबहिष्कार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है जब वेतन बोनस का भुगतान नही किया जाता समस्त पालिका कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण