विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर जताया शोक
देहरादून–उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अग्रवाल ने कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रभावी व्यक्तित्व के धनी एवं विधायी कार्यवाही के जानकार सुरेंद्र सिंह जीना के निधन की खबर सुनकर शोक स्तब्ध हूं।
अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी नेहा जीना इस संसार को छोड़कर चली गई थी। तब से लेकर वे खुद बीमार चल रहे थे।उन्होंने कहा कि वे सदन में क्षेत्र एवं समाज के हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद करते थे। वे पक्ष एवं विपक्ष दोनों के लिए ही एक प्रिय नेता थे। अग्रवाल ने कहा कि संसदीय प्रक्रिया के गहन जानकार और हमेशा लोक महत्व के अविलंबनीय मुद्दों को सदन में उठाने वाले एक सजग प्रहरी का निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी बेदाग छवि, हंसमुख मुस्कान एव समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण