भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है दीपावली का पर्व-अनिता ममगाई
दीपोत्सव के मौके पर महापौर ने की कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने देवभूमि ऋषिकेश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सभी जरूरी नियम अपनाने की अपील की है।
शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय से उत्तराखंड के मुख्य द्वार ऋषिकेश की जनता के लिए दीपावली का बधाई संदेश जारी करते हुए नगर निगम की महापौर ने
सभी को खुशियों के पर्व दीपोत्सव की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने देवतुल्य जनता के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। मेयर ममगाई ने अपने बधाई संदेश में कहा कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा है कि यह दीपावली पर्व समाज में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाये ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। उन्होंने नगरवासियों के स्वस्थ एवं निरोगमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सावधान और सतर्क रहें। भीड़भाड़ से बचें तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व का आनन्द लें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण