बच्चों को उचित शिक्षा देना केवल उनके परिवार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य
ऋषिकेश– अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि हमारा उद्देश्य और प्रयत्न ’एजुकेशन फाॅर ऑल’ होना चाहिये तभी एक शिक्षित समाज का निर्माण सम्भव है। आज के दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा को इतना सहज बनाया जाये कि सभी बच्चों तक पहुंच हो तथा सभी के लिए सहज रूप से उपलब्ध हो। शिक्षा एक मानवीय अधिकार है और सभी तक इसकी सुरक्षित पहुँच होना नितांत आवश्यक है। बच्चों को उचित शिक्षा देना केवल उनके परिवार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात