अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 15 बीघा जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
डोईवाला: तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डोईवाला तहसील के अंतर्गत माजरी ग्रांट ग्राम सभा में जाखन नदी किनारे घेरी गई 15 बीघा जमीन से भारी पुलिस बल के बीच अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि एक महिला द्वारा माजरी ग्रांट में नदी श्रेणी की जमीन पर झोपड़ियां डालकर कब्जा किया गया था, जिसे हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो कब्जा बच गया है। उसे भी जल्द ही हटा दिया जाएगा। ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि कुछ बाहरी तत्वों द्वारा 15 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। अवैध कब्जे की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई थी। तहसीलदार रेखा आर्य के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके से अतिक्रमण मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि इस जमीन को ग्रामीणों के लिये सही उपयोग में लाया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण