उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने जारी की आज का हेल्थ बुलेटिन
उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 75 हजार के पार हो गया है। मंगलवार को 473 नए मरीज़ चिन्हित हुए हैं। जबकि, 07 पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 75268 हो गया है।
देहरादून में सबसे ज्यादा 164 नए मरीज मिले। जबकि, रुद्रप्रयाग में सबसे कम 04 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। उत्तराखंड में वर्तमान में 4947 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1238 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 16821 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 164, अल्मोड़ा 32, बागेश्वर 14, चमोली में 43, चम्पावत में 10, हरिद्वार में 40, नैनीताल में 24, पौड़ी गढ़वाल में 26, पिथौरागढ़ में 51, रुद्रप्रयाग में 04, टिहरी गढ़वाल में 25, ऊधमसिंहनगर 24 और उत्तरकाशी में 16 नया मरीज चिन्हित हुए हैं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात