भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे का समापन, गंगाजली भेटकर ऋषिकेश व देहरादून मेयर ने किया उनका अभिनंदन
ऋषिकेश-ऐतिहासिक रुप से सफल रहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर अपने देशव्यापी दौरे के लिए उत्तराखंड से आज रवाना हो गये। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई व देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।इस मौके दोनों मेयर द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को गंगाजली भी भेंट की गई।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापौर ममगाई ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चार दिवसीय दौरा अभूतपूर्व रुप से सफल रहा।उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां जोश भरा, वहीं नसीहत भी दी।विभिन्न बेठकों में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश बरकरार रहना चाहिए। हमें मिशन 2022 पूर्ण बहुमत से फतह कर भाजपा को और आगे ले जाना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण