सहासिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा बैराज जलाशय-अनिता ममगाई
*महापौर के अभिनव मॉडल पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने दिए सकारात्मक कार्रवाई के संकेत*
ऋषिकेश– अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश का बैराज क्षेत्र जल्द ही साहसिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना सकता है। नगर निगम के अभिनव मॉडल पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने सकारात्मक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई द्वारा इस संदर्भ में प्रेषित किए गए पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त निदेशक विवेक सिंह चौहान ने जिला पर्यटन अधिकारी को इस बाबत पत्र लिखकर आवश्यक जानकारियां जुटाने के लिए निर्देशित किया है। नगर निगम महापौर ने बताया कि बैराज जलाशय को साहसिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना उनके चुनावी घोषणा पत्र के ग्यारहवें बिंदु में शामिल रही है।
इसको लेकर विगत 18 नवम्बर वर्ष 2019 में बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जा चुका है ।जिसके बाद से लगातार नगर निगम प्रशासन देवभूमि ऋषिकेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के अपने अभियान के अंतर्गत प्रयासरत रहा है। इसके सार्थक नतीजे अब जमीनी धरातल पर नजर आते हुए दिखने लगे हैं ।उन्होंने बताया कि योग नगरी के रूप में समूचे विश्व में अपना विशेष स्थान रखने वाले ऋषिकेश के बैराज क्षेत्र में बोटिंग, राफ्टिंग क्याकिंग की गतिविधियां साहसिक खेलों में रुचि रखने वालों के लिए नायाब तोहफा होगी।पर्यटकों के यहां आने से व्यापार को भी बूस्ट मिलेगा।साथ ही इसका निश्चित लाभ शहर में पर्यटन उधोग को विकसित करने में भी मिलेगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज