पुलिस ने ज्वेलरी व सिलेण्डर के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
विजय कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी टावनी थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून ने तहरीर दी की रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से ज्वेलरी और घरेलू सामान तथा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया है। पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र मे रवनॎा किया गया। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जब्बार निवासी जमनपुर को चोरी गयी सम्पत्ती के साथ गिरफ्तार कर घटना का
24 घंण्टे के अन्दर शतप्रतिशत अनावरण किया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है नशे का आदी है नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी कर चोरी का सामान ओने पौने दामों में बेचकर अपने नशे की लत को पूरा करता है। अभियुक्त पूर्व में थाना सहसपुर से एनडीपीएस के अंतर्गत तथा थाना विकासनगर से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके पास से दो कानों के टॉप्स पीली धातु के, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, 5 जोड़ी बिछवे सफेद धातु के, एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल