150 करोड़ की लागत से बनने वाली देश की पहली टाइगर सफारी
देहरादून– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट टाइगर सफारी उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग की पाखरो रेंज में बनने जा रही है। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा करीब 150 करोड़ की लागत से बनने वाली देश की पहली टाइगर सफारी के बनने से क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। टाइगर सफारी में दो बाड़ों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें बाघों को देखने के लिए देश-विदेश से पशु प्रेमी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि लालढांग-चिलरखाल वन मोटर मार्ग में जिस तरह कुछ संस्थाओं ने अड़ंगा लगाया, उन्हें उम्मीद थी कि इस परियोजना में भी कोई संस्था अड़ंगा लगा सकती है। इसलिए निर्माण संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही कार्य का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि टाइगर सफारी का निर्माण कोटद्वार क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वन मंत्री ने कहा कि इसके प्रारंभिक बजट की व्यवस्था टाइगर फाउडेशन से की गई है। इसके तहत बहुदेश्य भवन और म्यूजिम तो बनेगा ही साथ ही झील का निर्माण भी किया जाएगा। टाइगर सफारी बनने से अन्य निर्माण कार्यों के न होने को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। यह पूरी तरह एक प्राकृतिक जू होगा।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल