शहीदों के सपनो का उत्तराखंड के बीस साल बदहाली के साल-मनीष सिसोदिया
-दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में शहीदों के आश्रितों को सिर्फ बदहाली देखने को मिली है। शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड आई है और यहां पर जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होगी। साथ ही जनता के जो अधूरे सपने हैं जो शहीदों ने देखे थे उनको पूरा करेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज सुबह हरिद्वार से देहरादून पहुंचे। उन्होंने यहां राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने घंटाघर पर इंद्रमणि बडोनी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मनीष सिसोदिया, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलर के साथ होटल पेसिफिक पहुंच गए हैं। यहां वे स्कूलों के प्रिंसिपल की बैठक लेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कुछ ही देर में पेसिफिक होटल में आयोजित प्रिंसिपल कॉन्कलेव में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन शहीदों ने उत्तराखंड के लिये कुर्बानी दी थी वो उत्तराखंड तो अभी सपनो में ही है और जिन्होंने कुर्बानी दी न तो उनके बच्चों को नौकरी मिली न ही उनको शिक्षा न रोजगार। उनके सपनो का उत्तराखंड के बीस साल बदहाली के साल रहे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात