मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इसे नये वर्ष के संकल्प के रूप में लेने का आह्वान किया
देहरादून– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात हमें आगे बढने की प्रेरणा देती है। हम सभी स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने और देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिये प्रधानमंत्री के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इसे नये वर्ष के संकल्प के रूप में लेने का आह्वान किया है। आत्मनिर्भर भारत तभी साकार हो सकता है जब हम लोकल उत्पादों को अपनाएं। उद्यमियों को भी अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाने होंगे। प्रदेश के युवा आत्मनिर्भर भारत में योगदान कर सकें, इसके लिये राज्य सरकार ने अनेक पहल की है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए बङा अवसर प्रदान करती है। रूरल ग्रोथ सेंटर भी वोकल फाॅर लोकल की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशावादिता भारतीय संस्कृति की विशेषता है। आने वाला साल निश्चिन्त रूप से हम सभी के जीवन में सुख और समृध्दि लेकर आएगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात