कृषि मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए अन्तराष्ट्रीय सीमावर्ती विकास प्रोग्राम के सम्बन्ध में बैठक ली
देहरादून-कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा देहरादून में प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए अन्तराष्ट्रीय सीमावर्ती विकास प्रोग्राम के सम्बन्ध में बैठक ली, बैठक मे उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियो की आजीविका और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से स्थायी आजीविका विकल्प के रूप में कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए है, इसके तहत कृषि जलवायु के परिस्थितियों और विपणन, प्रसंस्करण से सम्बन्धित पहलू को भी घ्यान में रखा जायेगा। इस कार्य योजना में उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में कृषि, बागवानी, फसलों को बढावा देने वाली संभावना का पता लगाया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य आजिविका विकल्पों से सम्बन्धित रिपोर्ट भी तैयार की जायेगी। बैठक में कृषि मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि अन्तराष्ट्रीय सीमावर्ती विकास प्रोग्राम से सम्बन्धित कार्य योजना बनाकर भारत सरकार को भेजा जाय। इस सम्बन्ध में 11 ब्लाकों का चयन किया गया है। जिनमें पिथौरगढ जनपद में 04 ब्लाक, चमोली में 01, उत्तरकाशी में 03, उधमसिंह नगर में 01 चम्पावत में 02 ब्लाक है। इन क्षेत्रों में कृषि विकास का उददेश्य अन्तराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में समृद्धि लाकर पलायन को रोकना है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात