सरोवर नगरी नैनीताल में नए साल का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया
नैनीताल– राज्य सरकार भले ही कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया है। साथ ही रात को होने वाले आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। लेकिन सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटक नए साल के जश्न मनाने पहुंचे और जमकर मस्ती की। सरोवर नगरी नैनीताल में नए साल का जश्न बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने 2021 का स्वागत पूरे जोश के साथ किया। नैनीताल के होटलों कारोबारियों ने पर्यटकों के लिए विशेष तैयारियां की हुई थी। सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। साथ ही नए साल का लुफ्त उठाने पहुंचे पर्यटकों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया था। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने थर्टी फर्स्ट की नाइट में जमकर मस्ती की। भले ही इस बार सरोवर नगरी के होटल पूरी तरह से फुल थे। लेकिन इसके बावजूद भी सरोवर नगरी नैनीताल की शान कहीं जाने वाली मॉल रोड पर पर्यटक की खासा कमी देखी गई. हर साल नैनीताल की मॉल रोड पर बड़ी संख्या में पर्यटक मस्ती किया करते थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मॉल रोड सुनसान दिखाई दी।जो पर्यटक सरोवर नगरी नैनीताल घूमने पहुंचे थे, उनमें से अधिकांश पर्यटक अपने होटलों में ही थर्टी फर्स्ट की नाइट को इंजॉय करते नजर आए। वहीं इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मॉल रोड में किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था प्रशासन के द्वारा नहीं की गई थी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज