पुलिस महानिदेशक ने है प्रमोशन एवं सीधी भर्ती परीक्षा की कार्य योजना को लेकर की बैठक
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में प्रमोशन एवं सीधी भर्ती परीक्षा की कार्ययोजना के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सन्तोष बडोनी, सचिव, उत्तराखण्ड, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कार्मिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अशोक कुमार ने बताया कि बैठक में आपसी विचार विमर्श के बाद नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस एवं पीएसी संवर्ग के कर्मियों की उपनिरीक्षक रैंकर्स परीक्षा एवं प्रान्तीय योग्यता परीक्षा (मुख्य आरक्षी) को सम्भावित फरवरी माह के मध्य में आयोजित करने पर सहमति बनी। इसके पश्चात सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी है

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात