लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व पर तीर्थ नगरी की सांझा संस्कृति की विरासत को सदैव जारी रखने का ले संकल्प-अनिता ममगाई
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने शहरवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। महापौर ने कहा है कि सूर्य की उपासना का पर्व मकर संक्रांति हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कर्म करने, दान-पुण्य के महत्व को समझने और बेसहारा, उपेक्षित व्यक्तियों के सुख-दुख में भागीदार बनने की सीख देता है। साथ ही लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में उल्लास, उमंग और आशा का संचार करता है। मेयर ममगाई ने इस अवसर पर आह्वान किया है कि देवभूमि के लोग इस पावन अवसर पर सांझा संस्कृति की विरासत को और मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए सकारात्मक सोच एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने और जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लें। साथ ही अपील भी की है कि वे कोरोनाकाल में सरकार द्वारा जारी की गई तमाम गाइडलाइन का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं ताकि वह खुद भी सुरक्षित रहें और उनके सभी अपने भी वैश्विक महामारी की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण