भारतीय वायु सेना को 83 तेजस विमान खरीदने की मिली मंजूरी
दिल्ली–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा घरेलू रक्षा खरीद के तहत भारतीय वायु सेना के लिये 83 तेजस विमान खरीदने को मंजूरी देने से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीएस) ने वायुसेना के लिए घरेलू रक्षा खरीद के तहत करीब 48,000 करोड़ रुपये की लागत से 83 तेजस विमान खरीदने को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। मोदी ने ट्वीट किया,मंत्रिमंडल के फैसले से हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताओं में सुधार होगा, स्वदेशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण