बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर पशुपालन विभाग ने किया गोष्ठी का आयोजन
देहरादून–राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम और जागरूकता को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पंत नगर से आए वैज्ञानिकों ने मुर्गीपालकों को बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। संगोष्ठी में विभागीय मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रही
संगोष्ठी के बाद पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने कहा की इस संगोष्ठी का उद्देश्य बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक करना है। पंतनगर से आए वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। पशुपालन मंत्री ने कहा की राज्य में अभी जंगली पक्षियों में ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है फिलहाल राज्य का पॉल्ट्री सेक्टर सुरक्षित है इसलिए लोग चिकन और अंडे अच्छे तरीके से पक्का कर खा सकते है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण