2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं, यह पार्टी हाईकमान करेगी तय
देहरादून– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं, यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कुंभ कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने पार्टी में किसी भी गुटबाजी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिन सुझावों को रख रहे हैं, वे उनके निजी विचार हैं। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में विधायक, मंत्री भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी से पहले अपना घर देखना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की कि जिनके घर शीशे को होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं उछाला करते।प्रीतम सिंह ने कुंभ मेला तैयारी को लेकर हाईकोर्ट की फटकार को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि करोड़ों व्यक्तियों की श्रद्धा से जुड़े कुंभ पर्व की तैयारी को लेकर सरकार असफल साबित हुई है। महाकुंभ में हुए भ्रष्टाचार पर केंद्रीय मंत्री सवाल उठा चुके हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला