शिक्षा विभाग ने किया नया आदेश जारी, सभी अभिभावकों को देनी होगी पूरी फीस
देहरादून– कोविड-19 के चलते राज्य सरकार की तरफ से अब तक स्कूलों को महज ट्यूशन फीस ही लिए जाने के आदेश दिए गए थे। लेकिन अब नए आदेश में स्कूलों को छात्रों से पूरी फीस लेने का अधिकार दे दिया गया है। दरअसल स्कूल न खुलने के कारण अभिभावकों को राहत देते हुए प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बच्चों से केवल ट्यूशन फीस के लिए जाने के लिए निर्देशित किया गया था जिसका प्राइवेट स्कूलों ने काफी विरोध भी किया था लेकिन अब शासन ने नया आदेश जारी करते हुए 2 नवंबर से बच्चों से पूरी फीस लेने के आदेश किए हैं जिसके बाद अब अभिभावकों को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए स्कूलों को पूरी फीस जमा करनी होगी ।
शासन की तरफ से कहा गया है कि क्योंकि 2 नवंबर से विद्यालयों को दसवीं और बारहवीं के लिए खोल दिया गया है इसलिए अब इन कक्षाओं से पूरी फीस लेने का स्कूलों को अधिकार है हालांकि बाकी कक्षाओं के छात्रों से फिलहाल ट्यूशन फीस ही ली जाएगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण