प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम
देहरादून– प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश में शीतलहर के बीच कोहरे का कहर भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ जनपदों में अगले कुछ दिनों तक कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। गौर हो कि पर्वतीय अंचलों में बीते दिनों बारिश और बर्फबारी से ठंड में खासा इजाफा हुआ है। ठंड से बचने के लिए घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। देहरादून के भी मैदानी इलाकों में भी आज सुबह हल्का कोहरा देखा जा सकता है। दिन बढ़ने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही गुनगुनी धूप खिलने के आसार हैं। आज राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण