केंद्रीय विश्वविद्यालय यूजी में ऑफलाइन प्रवेश की मांग को लेकर छात्रों का धरना जारी
पौड़ी– केंद्रीय विश्वविद्यालय यूजी में ऑफलाइन प्रवेश की मांग को लेकर परिसर के छात्र चार दिनों से धरने पर है। छात्रों ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से यूजी में हुए प्रवेश के बाद बहुत सीटें रिक्त रह गई हैं। जिन्हें भरने के विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया था। जिसके बाद छात्रों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही इन खाली सीटों को भरा जाएगा। लेकिन अब विश्वविद्यालय की ओर से कहा जा रहा है कि ऑफलाइन प्रवेश नहीं होंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर में छात्र अपनी मांगों को लेकर चार दिनों से धरने पर बैठे हैं. छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी ने बताया कि यूजी में हुए ऑनलाइन प्रवेश के बाद कुछ सीटें रिक्त रह गई हैं। जिन्हें भरने के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर गुजारिश की थी कि इन सीटों को ऑफलाइन भरा जाए, ताकि छात्रों का साल खराब न हो। जिसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से जल्द भरने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन अब विश्वविद्यालय की ओर से इन सीटों को ऑफलाइन भरने के लिए हामी नहीं भरी जा रही है। जिसके विरोध में छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला