चोरों ने किया मोबाइल की दुकान में किया हाथ साफ
रुड़की– रामपुर चुंगी स्थित एक एल्मुनियम की वर्कशॉप में अज्ञात चोर ने मोबाइल फोन पर अपना हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर काफी देर तक फोन पर बात करने का दिखावा करता रहा, और मौका पाते ही चार्जिंग पर लग रहा फोन उठाकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित वर्कशॉप स्वामी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुड़की की रामपुर चुंगी के पास क्लासिक इंटरप्राइजेज एल्मुनियम की वर्कशॉप परT दो युवक कुछ सामान खरीदने के लिए आए थे। एक युवक ने वर्कशॉप स्वामी को सामान निकालने में व्यस्त कर दिया, जबकि दूसरा युवक फोन पर बात करता हुआ अंदर पहुंच गया। काफी देर तक युवक फोन पर बात करता रहा और मौका पाते ही चार्जिंग पर लग रहा फोन उठाकर अपने जेब मे डाल लिया. इसके बाद युवक और उसका दूसरा साथी बहाना बनाकर वहां से चले गये. जब वर्कशॉप स्वामी को फोन चोरी होने का शक हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज चैक किया, जिसमे चोरी की पूरी घटना कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय पुलिस को तहरीर और सीसीटीवी फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की है। वर्कशॉप स्वामी अब्दुल कादिर ने बताया कि दो युवक कुछ सामान खरीदने आए थे। उन्ही में से एक युवक ने फोन चोरी किया है। जो सीसीटीवी कैमरे में चोरी करता दिखाई दे रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण