कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लिए कृषि अधिकारियों की बैठक दिए उत्पाद बढ़ाने के निर्देश
देहरादून– कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा में कृषि विभाग की बैठक ली,मंत्री सुबोध उनियाल ने उघान एवं कृषि विभाग को अधिक उत्पादक बढाने के निर्देश दिये है उन्होने कहा कि विभाग के आधुनिकीकरण पर बल दिया जाये एव विभाग का डिजिटल रूप देते हुए निष्क्रिय पडी वेबसाइट को अपडेट किया जाये। बेवासाईट में ऐसे वीडियो अपलोड किये जायेंगे, जिससे किसान योजनाओं को सरलता से समझ सकें। इसका उददेश्य सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से कृषकों तक पहुचाना है,
और विभागीय गतिविधियों की माॅनिटरिंग करनी है। आधुनिकी करण के अन्तर्गत न्याय पंचायत से लेकर जनपद मुख्यालय के विभागीय गतिविधियों पर निगरानी रखी जायेगी। बैठक में प्रदेश में नगदी फसल के रूप में किवी उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि किवी क्रान्ति के लिए कार्य योजना बना ली जाय। किवी उत्पादन में अग्रणी राज्य अरूणाचल प्रदेश और नार्बाड के साथ समन्वय करके यह कार्य योजना बनाई जायेगी। इस सम्बन्ध में जल्द ही अरूणाचल प्रदेश के मंत्री और नार्बाड के साथ बैठक की जायेगी। बैठक में कृषि और उघान के विकास के लिए अवस्थापन विकास पर बल दिया गया। इन सभी गतिविधियों से कृषकों के उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी और नये निवेशक निवेश के प्रति आकर्षित होंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण