बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
रुद्रप्रयाग– बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात नरेन्द्र सिंह नेगी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। जिसके बाद उनका रुद्रप्रयाग घाट में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह नेगी का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात स्वर्गीय नेगी का लम्बे समय से स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था. वह दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचाराधीन थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था. सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बीएसएफ के अधिकारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और देर रात शव को उनके पैतृक गांव लाया गया। जहां से सुबह रुद्रप्रयाग घाट पर उनका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण