अलग-अलग विभागों में दो-तीन महीनों में खुलेगी बंपर भर्तियां
देहरादून- उत्तराखंड में नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए काम की खबर है कि वह राज्य के अलग-अलग विभागों में आ रही भर्तियों की तैयारियों में जुट जाएं क्योंकि आने वाले दो-तीन महीनों के अंदर राज्य में बंपर भर्तियां खुलेंगे एक और विभाग में भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई है जी हां ऊर्जा निगम में अवर अभियंता, सहायक अभियंता के सीधी भर्ती के रिक्त 105 पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती परीक्षा जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय और ऊर्जा निगम के बीच शीघ्र सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होंगे। निगम में भर्ती और पदोन्नति को समयबद्ध नहीं कराने पर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने ऊर्जा निगम में रिक्त पदों को भरने के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक नीरज खैरवाल को रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के रिक्त पदों पर पात्र कार्मिकों की डीपीसी जल्द कराई जानी चाहिए। संविदा के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का वेतन समय पर बैंक खाते में भुगतान करने और उनके पीएफ व ईएसआइ की राशि की नियमानुसार कटौती कर संबंधित कार्मिक के खाते में जमा कराने के भी निर्देश दिए हैं। विभाग में कार्यरत ठेकेदारों के अधीन काम कर रहे श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देने के साथ ही पीएफ व ईएसआइ की कटौती की कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण