दूसरे चरण में लगेगी पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली । कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में पीएम मोदी को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी फेज में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा कायम करने के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों समेत तमाम नेता भी वैक्सीन लगवाएंगे।
दरअसल, कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में उन सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है जिनकी उम्र 50 साल के ऊपर है। ऐसे में सभी मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है, को दूसरे चरण के दौरान कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण कब शुरू होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।दूसरे चरण में ज्यादातर बड़े नेताओं को लग जाएगी वैक्सीन
कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में ज्यादातर नेताओं को कोरोना की वैक्सीन लग जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे चरण के लिए जो आयु वर्ग निर्धारित किया गया है उसमें देश के 75 फीसदी सांसद, भारत सरकार के 95 फीसदी से ज्यादा कैबिनेट मंत्री, 76 फीसदी से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री और करीब 82 फीसदी राज्य मंत्री कवर हो सकते हैं।
पहले चरण में अबतक 7 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी
सरकार ने कहा है कि वह टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। अब तक कुल 7,86,842 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बुधवार को 1,12,007 लोगों को वैक्सीन दी गई। सबसे ज्यादा 36,211 हेल्थ वर्कर्स को कर्नाटक में टीका लगाया गया। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 22,548, महाराष्ट्र में 16,261 लोगों को पहली डोज दी गई।छह महीने बाद एक्टिव केस 2 लाख से कम
कोराना संक्रमण के नए मामलों में कमी बरकरार है। 6 महीने 24 दिन बाद एक्टिव केस अब दो लाख से कम पर आ गए हैं। पिछले साल 11 अक्टूबर को ऐसे मामलों की संख्या 8,67,496 थी। यह अब 1,92,308 पर आ गई है। सरकार का कहना है कि लोगों में जागरूकता बढ़ने और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने से नए केस लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 15,223 नए केस सामने आए और 151 लोगों की जान पर कोरोना भारी पड़ा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण