राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होगा अनुराग रमोला
देहरादून- उत्तराखंड के लिए खुशी और गर्व करने वाली खबर है दरअसल देहरादून के 15 वर्षीय अनुराग रमोला का चयन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए हुआ है उनका यह चयन कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा,अनुराग मूल रूप से टिहरी के प्रताप नगर के रहने वाले है, अनुराग की उम्र केवल 15 वर्ष है। लेकिन अब तक अनुराग 235 से अधिक अवार्ड को जीत चुके हैं। जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय लेवल के पुरस्कार शामिल है। इतना ही नहीं अनुराग ने वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी पुरस्कार हासिल किया है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हर साल अलग-अलग श्रेणी में विशिष्ट योग्यता रखने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करता है। पुरस्कार के तहत अनुराग को एक लाख रुपये, मेडल व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वही अनुराग रमोला ने बताया कि 26 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें वर्चुअल रूप से सम्मानित करेंगे। इससे पहले 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजेताओं से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे। वही अनुराग के पिता चैत सिंह रमोला नगर निगम में कार्यरत हैं अपने होनहार बेटे के सम्मान की जानकारी मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। देहरादून के केवी ओएनजीसी में कक्षा 10 के छात्र अनुराग दिल्ली में हुई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए थे तब अनुराग ने प्रधानमंत्री को भी अपनी पेंटिंग दिखाई थी जिसे प्रधानमंत्री ने जमकर सराहना की थी

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज