पुलिस महानिदेशक ने नैनीताल के पीरुमदारा चौकी इंचार्ज को निलंबित करने का दिया आदेश
देहरादून– पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उत्तराखण्ड द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में असफल रहने पर जनपद नैनीताल के पीरूमदारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कविन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 2020 मे पीरूमदारा क्षेत्र में कुल 13 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगो ने अपनी जान गवाई थी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चौकी प्रभारी को समय-समय पर निर्देशित भी किया गया था। कल दिनांक 25 जनवरी, 2021 को भी एक ट्रैक्टर ट्रौली ने दो बच्चों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक की मौके पर ही मृत्यु और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस सम्बन्ध में स्थानीय जनता द्वारा आन्दोलनात्मक कार्यक्रम भी किये थे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज