तिरंगे के अपमान करने वालो के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली, उपजिलाधिकारी के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार– गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के लाल किले पर किसानों के द्वारा हुए हिंसक प्रदर्शन और तिरंगे के अपमान के विरोध में पूर्व सैनिक, अर्धसैनिक और सामाजिक संगठन रैली निकाल कर तहसील परिसर पहुंचे. वहीं, पूर्व सैनिकों ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है. ज्ञापन में तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले के भीतर किसान आंदोलन के नाम पर असामाजिक तत्वों ने उग्र आंदोलन किया था। उग्र आंदोलन के खिलाफ देश की सड़कों पर लोगों का गुस्सा दिखने लगा है। इसी के विरोध में लाल किले पर हुए तिरंगे के अपमान के खिलाफ भूतपूर्व सैनिकों ने एक रैली निकाली। उन्होंने मांग की है कि जिन असामाजिक तत्वों ने तिरंगे का अपमान किया है उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण