विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने बैठक में शिक्षा को लेकर किय अहम फैसले
देहरादून– विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय औऱ शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। एक नज़र इन फैसलों पर….
1- अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को नए सत्र से प्रारंभ करने के लिए एक कैलंडर बनाकर उसके अनुसार कार्य किया जाये। इसमें प्रथम चरण में विद्यालयों की सीबीएसई से मान्यता तथा इन विद्यालयों में शिक्षको की तैनाती हेतु नियमावली तैयार कर उससे कैबिनेट के समक्ष रखने का कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही इन विद्यालयों की साज सज्जा तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित के लिए आवश्यक बजट भी इन विद्यालयों को आबंटित किया जाए।
2- राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए चयन आयोग के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती पर विचार किया जाए जिससे चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी हो।
3- शिक्षा विभाग में अध्यापकों कि पदोन्नति में ज्येष्ठता के साथ उनकी श्रेष्ठता के अंक भी रखे जाएँ, श्रेष्ठता के मानक पूरी तरह से उनकी परफॉरमेंस पर आधारित होने चाहिए।
4- बी आर पी / सी आर पी के पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति की जाए तथा सभी योग्य अध्यापकों को सामान अवसर प्राप्त हों।
5- अधिकारीयों की डी पी सी की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर उनकी पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण की जाए।
6- राजकीय इन्टर कॉलेज में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को भरने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए।
7- प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का अध्ययन कर आवश्यक कार्ययाही कि जाए।
8- 18-01- 2021 को हुई बैठक में दिए गए अन्य निर्देशों का पालन सुनिस्चित किया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज