सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हालातों पर बनाए हुए हैं नजर, हालातों का जायजा लेने पहुंचे
देहरादून– चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है। सीएम लगातार आपदा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन से संपर्क बनाए हुए है।
आपदा को लेकर सीएम का ट्वीट
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि चमोली जिले से एक आपदा का समाचार मिला है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।

चमोली ज़िले से एक आपदा का समाचार मिला है। ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं। किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें । सरकार सभी ज़रूरी कदम उठा रही है।
ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को क्षति की संभावना
चमोली के रैणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है। नदी में अचानक मलबा आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है. तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। वहीं नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है।
सीएम त्रिवेंद्र मौके लिए रवाना
एहतियातन भागीरथी नदी का फ्लो रोक दिया गया है। अलकनंदा का बहाव रोका जा सके, इसलिए श्रीनगर डैम तथा ऋषिकेष डैम को खाली करवाया गया है। SDRF अलर्ट पर है।मेरी आपसे विनती है अफवाहें न फैलाएं। सरकारी प्रमाणिक सूचनाओं पर ही ध्यान दे। मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ। मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने वीडियो शेयर कर अफवाह ना फैलाएं। स्थिति से निपटने के सभी जरूरी कदम उठा लिए गए हैं। आप सभी धैर्य बनाए रखें।
सीएम मौके के लिए रवाना
जारी की हेल्पलाइन नंबर
अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें. कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज