15 फरवरी से शुरू होने वाले फायर सीजन के लिए वन विभाग ने शुरू की तैयारियां
हल्द्वानी– जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने इस बार तैयारी शुरू कर दी है। 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने वाला है। फायर सीजन में वनाग्नि की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आती है। फायर सीजन को लेकर वन विभाग ने मास्टर कंट्रोल रूम के साथ क्रू फायर स्टेशन भी स्थापित कर लिया है। एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। फायर सीजन अभी भले ही शुरू न हुआ हो, लेकिन जंगलों में आग की घटनाएं सामने आने लगी है। गर्मियों में वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए और उन पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने जिला स्तर पर एक प्लान तैयार किया है। इसके अलावा दोनों जिलों में मास्टर कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है।
इस बारे में ज्यादा जानकारी होते हुए मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त जीवन चंद्र जोशी ने बताया कि नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए जिला अधिकारी के साथ जिला स्तरीय प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा दोनों जिलों में मास्टर कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। 181 क्रू फायर स्टेशन, 2800 आग बुझाने वाले उपकरण, फायर सुरक्षा में लगे 374 वन कर्मियों को वायरलेस सेट उपलब्ध कराए गए हैं। 17000 हेक्टेयर में कंट्रोल वार्मिंग के तहत अभियान चलाकर जंगलों की सफाई की गई है, जबकि जंगल में आग वाले संभावित जगहों पर 2000 किलोमीटर में पानी पाइप लाइन बिछाई गई है। जिससे कि आग लगने की घटना के दौरान तुरंत आग पर काबू पाया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण