वन विभाग के अधिकारी इन दिनों स्कूलों में जाकर गोष्टी के माध्यम से दे रहे हैं जानकारी
वन अग्नि से होने वाले नुकसान की जानकारी इन दिनों वन विभाग छात्रों को दे रहा है। जिससे पहाड़ी इलाकों में मानवीय चूक से वनों में लगने वाली आग की घटनाओं पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सके। इन दिनों लगातार वन विभाग के अधिकारी छात्रों को गोष्ठी का आयोजन कर वनों से संबंधित जानकारियां दे रहा है। गुरुवार को भी नरेंद्रनगर के राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार के छात्रों को यह जानकारी दी गई। वन दरोगा बुद्धिमान जोशी ने बताया कि ज्यादातर पहाड़ों के वनों में मानवीय चूक की वजह से आग की घटनाएं होती हैं। ऐसे में लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इसलिए सर्वप्रथम छात्र छात्राओं को इस बाबत जागरूक किया जा रहा है। जो अपने परिवार वालों को भी इस संबंध में जागरूक करें। इस प्रकार की अपील की जा रही है। बताया सड़क चलते बीड़ी सिगरेट जंगल में फेंकने से कई बार आग लग जाती है। जिसकी वजह से वन संपदा को तो नुकसान होता ही है। साथ ही वनों के अंदर रहने वाले जानवरों की जान को भी खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज