आप नेता रवींद्र जुग रान ने रेस्क्यू ऑपरेशन पर चिंता जताई
आप नेता रवींद्र जुग रान ने एक बयान जारी करते हुए 7 फरवरी को चमोली के रैणी गांव में आई आपदा के रेस्क्यू पर चिंता जताई। आप नेता ने कहा ,आज घटना के 6 दिन बीत गए हैं जबकि अभी भी 166 के लगभग लोग लापता हैं जबकि 38 शव अब तक बरामद हो चुके हैं लेकिन सबसे बड़ी चिंता का विषय टनल में फंसे वो 30 से 35 मजदूर हैं जो पिछले 6 दिनों से अन्दर फंसे हैं जहां ऑक्सीजन की कमी है और रेस्क्यू टीम अब तक मलबे को पूरी तरह हटा कर वहां तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई। आप नेता ने एनटीपीसी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा पहले एनटीपीसी ने जिस टनल में मजदूरों के फंसे होने की बात कही ओर वहां रेस्क्यू टीम प्रयास कर रही थी बाद में पता चला उस टनल में काम ही नहीं चल रहा था। यही नहीं वहां रेस्क्यू ऑपरेशन में मशीनों की वजह से भी तमाम दिक्कतें आई जहां कई बार मशीन खराब होने की बात भी सामने आई।
आप नेता ने कहा,सबसे बड़ा सवाल वहां पिछले 6 दिनों से मौजूद उन परिजनों के दिमाग में है जो अपनों के इंतज़ार में पिछले 6 दिनों से बेतहाशा इधर उधर भटक रहे । उनके दिल में अभी भी उम्मीद की किरण है कही से उनके अपने सुरक्षित रेस्क्यू टीम को मिल जाए लेकिन जिस तरह से पिछले 6 दिनों से काम चल रहा उससे भी उनको निराशा हो रही। हालत ये हो गए कि अब प्रशासन,सरकार के खिलाफ वो लोग नारेबाजी और विरोध में उतर आए । जैसे जैसे दिन बढ़ते जा रहे वैसे वैसे उनकी उम्मीदें भी टूट रही है। कई परिजन ऐसे भी हैं जो अब हताश होकर अपने घरों को खाली हाथ लौटने लगे हैं को सरकार के आपदा प्रबंधन पर सवाल खड़ा करता है ।
आप नेता ने कहा,प्रशासन को अब मुस्तैदी दिखाते हुए ,तत्काल पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए और हेल्प लाइन सिस्टम भी बनाना चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को अपनों से जुड़ी जानकारी मिल सके।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज