एसपी सिटी के आदेश पर 8 महिलाओ को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया
हरिद्वार– कोतवाली पुलिस ने अश्लील इशारा करने के आरोप में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह सभी महिलाएं हरिद्वार जिले के अलग-अलग जगहों की रहने वाली हैं। ये महिलाएं बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करती थीं। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अश्लील इशारे करने वालीं 8 महिलाएं गिरफ्तार। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि एसपी सिटी के आदेश पर 8 महिलाएं को रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी महिलाएं रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी होकर आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रहीं थीं. पुलिस ने द्वारा सभी महिलाओं को थाने लाया गया है। इनसे पूछताछ की गई है। पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण