भारत चीन सीमा पर स्थित 13 गांवों के ग्रामीणों के लिए सेना ने वैकल्पिक पुल का किया निर्माण
चमोली– रैणी और तपोवन में आई त्रासदी के बाद पुल टूटने से अलग-थलग पड़े भारत चीन सीमा पर स्थित 13 गांवों के ग्रामीणों को ऋषिगंगा नदी में भारतीय सेना वैकल्पिक पुल का निर्माण किया गया है। वैकल्पिक पुल से ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिली है। 7 फरवरी को रैणी और तपोवन क्षेत्र में आई त्रासदी से रैणी में स्थित नीती घाटी को जोड़ने वाला मोटर पुल ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद से घाटी के 13 गांवों के लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट गया था। घाटी में रहने वाले लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के लिए दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा था। वहीं भारतीय सेना के द्वारा ऋषिगंगा नदी पर एक अल्युमिनियम की सीढ़ी और रस्सियों के सहारे एक पैदल वैकल्पिक पुल का निर्माण किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण